25 December 2009

प्‍यार की मौत


दूरियो के दौर में,
मजबूरियाँ नज़र आती है।
तेरे चाहत की तनहाई मे,
तेरी परछाई नज़र आती है।।

मजबूरी को समझ सको तो,
इश्‍क समझना असां होगा।
मतभेद दिखा कर दूरी हमसे,
हमें हटना आसां होगा।।

हम हट जायेगे मिट जायेगे,
यादो की कश्‍ती टूट जायेगी।
टूटा तागा जुड जाता है,
पर गांठ हृदय को चुभ जाती है।

इश्‍क की गहराई हमे मालूम नही,
नापने इश्‍क की गहराई को हम।
डूबना चाहते थे सागर मे ,
पर सागर को अपने गहराई का अभिमान था।।

सागर के अपने अभिमान से,
प्‍यार की गहराई मे मौत हो गई।
प्‍यार के मौत की पीड़ा आँसू,
सागर मे मिल मीत बन गई।।

सागर को अभिमान बड़ा कि,
प्‍यार तो उसकी गहराई मे है।
मार कर प्‍यार को सागर ने,
नष्‍ट किया उसकी तरूणाई को।।

हमारे प्रिय स्‍वर्गीय दोस्‍त रोहित सिंह की असमयकि मौत पर, जो कुछ दिन पहले एक कुएं मे गिर कर मर गया, भगवान उसकी आत्‍मा को शान्ति प्रदान करे।

24 December 2009

मेरा प्‍यार

तुम्‍हरी यादो के सहारे,
हम यूँ ही जी रहे है।
कभी तुमको देख कर,
हम यूँ जी-जी कर मर रहे है।

ग़र एहसास को समझो,
हम प्‍यार तुम्‍ही से करते है।
तुम समझो या न समझो,
हम प्‍यार तुम्‍ही से करते है।।

तोड़ के सारे बंधन को,
रिश्‍तो को उन नातो को।
प्‍यार तुम्‍हारा पाने को,
हद से गुजर जाने को।।

इश्‍क की गहराई को,
कभी नापा नही जाता।
प्‍यार को ग़र समझो,
तो प्‍यार की गहराई को खुद नापो।।

हीर रांझा तो हम इतिहास है,
इश्क हमारा तुम्‍हारा सिर्फ आज है।
मेरे दिल के सपनो में आती हो सिर्फ तुम,
आ कर पता नही कब चली जाती हो तुम।।

16 December 2009

हिन्दू आक्रामक हो या नहीं ?

हिन्दुओं के लिए दिन-ब-दिन जब परिस्थितियाँ विपरीत होती जा रही हों तो क्या इस अवस्था मैं भी हमारा सहनशील (वास्तविक तौर पे कायर) बने रहना उचित है? मैं समझता हूँ की आज की अवस्था में यदि हिन्दू आक्रामक हो कर दुस्प्रचारियों से लड़े तभी कुछ सुधार आएगा | आज हिन्दुओं का आक्रमणशील होना क्यों जरुरी है, जरा निम्न बिन्दुओं पे गौर करें :

  • पिद्दी सा देश पाकिस्तान हमारी नाक मैं दम किये रहता है, क्यूँ ? ढेर दारे कारणों मैं एक मुख्य कारण - आक्रामक पाकिस्तान |
  • भारत - ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच, किसके जितने की संभावना ज्यादा है ? शायद ऑस्ट्रेलिया, क्यूँ? ढेर दारे कारणों मैं एक मुख्य कारण - आक्रामक खेल |
  • छोटी सेना लेकर मुहम्मद गौरी ने शक्तिशाली पृथ्वीराज चौहान को पराजित किया | ढेर दारे कारणों मैं एक मुख्य कारण - आक्रामक मुहम्मद गौरी |
  • हिन्दुस्तान लीवर का साबुन या अन्य उत्पाद बाजार मैं अब तक टिका है पर टाटा का साबुन और अन्य प्रसाधन उत्पाद गायब क्यूँ ? ढेर दारे कारणों मैं एक मुख्य कारण हिन्दुस्तान लीवर का - आक्रामकप्रचार और मार्केटिंग |
  • भारत - चीन युद्ध, चीन से हमारी सर्मनाक हार, क्यूँ ? ढेर दारे कारणों मैं एक मुख्य कारण - चीन का आक्रामक होना |
  • विश्व के उच्चतम तकनीक से लैस पाकिस्तान और अमेरिकी सेना तालिबान को वर्षों की लम्बी लड़ाई के बाद भी ख़तम नहीं कर पाया है, क्यूँ? ढेर दारे कारणों मैं एक मुख्य कारण - तालेबान का आक्रामक होना है|
  • मैक्रोसोफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम से कहीं अच्छा एपल का ऑपरेटिंग सिस्टम है, फिर भी बाजार मैं मैक्रोसोफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टमकी ही धूम है, क्यूँ? ढेर दारे कारणों मैं एक मुख्य कारण - मैक्रोसोफ्ट का आक्रामक प्रचार और मार्केटिंग होना है |
......

ऐसे हजारों उदाहरण हैं | ऐसा भी नहीं है की आक्रामक हो जाने भर से ही जीत निश्चित हो जाती है, पर ये भी उतना ही सत्य है की आक्रामकता के अभाव मैं अंततः विजय दूर भागती तो है ही , साथ ही आक्रामक लोग प्रतिदिन सर का दर्द बने रहते हैं |

क्रिस्चन मिसनरी दिनों-दिन बेहद सुनियोजित रणनीती से हिन्दुओं को हूक्स & क्रूक्स के सहारे धर्म परिवर्तन करवा रही है | जाकिर नायक जैसे इस्लामी प्रचारक भी आये दिन हिन्दू धर्मग्रंथों का खुल्लम खुल्ला मजाक उड़ा रहे हैं | ब्लॉग जगत को ही लीजिये सलीम खान, मुहम्मद उमर खैरान्वी, अंजुमन, कासिफ आरिफ जैसे लुच्छे रोज हमारी धर्म ग्रंथों का मजाक उड़ा रहा है | कोई हिन्दू यदि ब्लॉग के जरिये ही सही उनके साजिशों का पर्दाफास करता है तो कई सम्माननीय हिन्दू ब्लॉगर शांति-शांति या उनको ignore कीजिये या आलेख को कीचड़/मैले मैं पत्थर कहकर साजिशों का पर्दाफास करने वालों को हतोत्साहित करते हैं | सम्माननीय ब्लॉगर की सुने तो मतलब यही निकलता है की यदि कोई गन्दगी फैला रहा है तो उसे फैलाने दो आप गन्दगी फैलाने वालों को कुछ मत कहो | महात्मा गाँधी ने भी कहा था की "पाकिस्तान उनकी लाश पे ही बनेगा" .. पाकिस्तान उनके जीते-जी बन गया गाँधी जी देखते रह गए | संतों की भाषा संत और सज्जन ही समझते हैं, दानवों से दानवों की भाषा मैं ही बात की जानी चाहिए | अलबेला खत्री जी ने कुछ दिनों पहले बहुत सही अपील की थी वही अपील दुहराता हूँ "पत्थर उठाओ और गन्दगी फैलानेवालों के ऊपर चलाओ" |

साभार -सृजन
ब्‍लाग में श्री राकेश सिंह जी द्वारा

06 December 2009

अमृत वचन - डॉक्टर जगदीश चन्द्र बोस ने कहा

"उठो, मन की मलिनता हटाओ।" सुविधायें नही हैं, प्रयोगशालाये नही हैं, कह कर बैठने से काम नही चलेगा। तुम्‍हारा मन ही सबसे बड़ी प्रयोगशाला है। आलस्‍य त्‍यागो, जहाँ हो वहीं से कार्य आरम्‍भ करो। 'याद रखो'; जो लोग वित्तेषणा व लोकेषणा के लिये कार्य नही करते असफलतायें उन्‍हे रोक नही पातीं। ---यह कहनाहै डॉक्टर जगदीश चन्द्र बोस/बसु का

04 December 2009

यह देश है तुम्हारा खा जाओ इसको तल के

कांग्रेस की डगर पे चमचों दिखाओ चल के
यह देश है तुम्हारा खा जाओ इसको तल के

दुनिया की बात सहना और कुछ न मुंह से कहना
रूई कान में तुम देके आगे को बढ़ते रहना
रख दोगे एक दिन तुम मुंह सब के बंद कर के

कांग्रेस की डगर पे चमचों दिखाओ चल के
यह देश है तुम्हारा खा जाओ इसको तल के

अपने हो या पराये कोई न बचने पाये
डाइजेशन देखो तुम्हारा हर्गिज न गड़बड़ाये
मौका बड़ा कठिन है, खाना संभल संभल के

कांग्रेस की डगर पे चमचों दिखाओ चल के
यह देश है तुम्हारा खा जाओ इसको तल के

भाई हो या भतीजा तुम सबका ध्यान रखना
फुल सात पीढियों का तुम इन्तजाम रखना
स्विस बैंक की तिजोरी तुम खूब रखना भर के

कांग्रेस की डगर पे चमचों दिखाओ चल के
यह देश है तुम्हारा खा जाओ इसको तल के

02 December 2009

मै महासचिव बोल रहा हूँ

आज करीब 3 साल बाद महाशक्ति के सदस्‍य के रूप में प्रमेन्‍द्र जी से मिला, काफी अच्‍छा लगा। महाशक्ति की यादें ताजा हो गई, मै महाशक्ति संगठन का महाससचिव हुआ करता था। पर हमारे अध्‍यक्ष प्रमेन्‍द्र जी ने बताया कि आज मै महासचिव पद पर हूँ।

वकाई आज बहुत अच्‍छा लग रहा है।

28 November 2009

गिरीश जी महाशक्ति समूह की ओर से बधाई स्‍वीकार कीजिए

आज महाशक्ति समूह के वरिष्‍ठ सदस्‍य, हमारे मार्गदर्शक श्री गिरीश बिल्लोरे मुकल जी‍ का जन्‍म दिवस है। महाशक्ति समूह परिवार के अग्रज के नाते उनका विशेष वे हमेशा हमारे सही-गलत कामो का निरीक्षण करते है और हमें सही मार्ग दिखते है। ऐसे बड़े भाई से हम लेने के अलावा और क्‍या दे सकते है। इस ईश्वर प्रार्थना है कि श्री गिरीश भाई का आशीर्वाद हमें अन्‍नत काल तक मिलता रहे।

आज उनके जन्‍मदिवस पर महाशक्ति समूह के समस्‍त सदस्य उनके दीर्घायु होने की कामना करते है। पिछले साल हमने जन्‍मदिवस पर बधाई पोस्‍ट दी थी किन्‍तु मुम्‍बई में हुये आतंकवादी हमले के कारण वे अपना जन्‍मदिवस न ही मनाया। इस बार हम कोई कमी नही छोडेगे।

25 November 2009

शपथ लो अब कोई हेमंत करकरे

नेस्तनाबूद कर दो
उस शरीर को जो धर्म के नाम पर आतंक मचाये
रेत के किलों से डहा दो
उन महलों को जहां से
उगतीं हैं धर्मांध पौध...........!
कोई पाप न होगा अगर तुम एक बार बचा लोगे
एक करकरे को
तुम जो नि:शब्द खड़े
धर्म के मामलों पर कुतर्क
सुन लेते हो
तुम जो खिड़कियाँ बंद कर व्यवस्था को गरियाते हो
तुम जो सुबह दफ्तर जाते हो
तुम जो सड़क पर गिरे घायल को
अनदेखा कर निकलते हो...
छोड़ दो ये चमड़ी बचाने की आदत
उठो हुंकारों शंखनाद करो नि:शब्द में शब्द भरो
फहरा दो विश्व में शान्ति का परचम
बहकाने न दो बच्चों के कदम
सिखाओ मानव धर्म
बेशक कठोर हो जाओ जब देश की प्रतिष्ठा को कोई आंच आए
विश्व का अंत करने वाली सोच का सर कुचल दो
शान्ति द्रोहियों को ठीक वैसे ही मारो जैसे
एक बन्दर सांप का सर पकड़ कर तब तक रगड़ रगड़ के मारता है जब तक उसका अंत न हो जाए
कोई अपराध नहीं है साथ दो हौसला दो वीरों को
शपथ लो
अब कोई हेमंत करकरे अकारण न शहीद होगा
___________________________________________________________________________________

हेमंत करकरे (जन्म १९५४-२६ नवंबर २००८) मुंबई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे। वे २६ नवंबर २००८ को मुंबई में हुए श्रेणीबद्ध धमाकों और गोलीबारी का बहादुरी से सामना करते हुए शहीद हुए। हेमंत करकरे १९८२ बैच के आईपीएस अधिकारी थे। नागपुर के विश्वेश्वर रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले करकरे ने डॉ. केपी रघुवंशी से मुंबई एटीएस के प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।
करकरे ने चंद्रपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी काम किया था। नॉरकोटिक्स विभाग में तैनाती के दौरान उन्होंने पहली बार विदेशी ड्रग्स माफिया को गिरगांव चौपाटी के पास मार गिराने का कारनामा कर दिखाया था।[१] वे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के लिए ऑस्ट्रिया में सात साल तक अपनी सेवाएँ देने के बाद इसी साल महाराष्ट्र कैडर में वापस लौटे थे। इसके तत्काल बाद ही जनवरी में उन्हें एटीएस प्रमुख बनाया गया था। वे इन दिनों २९ सितंबर ०८ को मालेगांव में हुए बम विस्फोट की गुत्थी सुलझाने में जुटे हुए थे। मुंबई पुलिस ने हेमंत करकरे के रूप में एक जांबाज और दिलेर अधिकारी खो दिया है। स्वभाव से बेहद शांत और संयमी करकरे पुलिस महकमे में अपनी ईमानदारी और निष्ठा के लिए जाने जाते थे।

विकी पीडिया से साभार मूल स्रोत : दैनिक भास्कर

एक पेड़ काटने पर सौ गायों का दंड

कुछ समय पूर्व एक सज्‍जन किसी कार्य से चण्डीगढ़ की एक घटना बता रहे थे। उन्‍होने बताया कि रस्ते में सड़क के दोनों ओर हरियाणा सरकार द्वारा प्रगति के नाम पर हजारो वृक्षों को काट काट कर सड़कों को चौड़ा करने का अभियान चल रहा था जो वृक्ष सड़क के दोनों ओर छाया देने तथा प्रदूषण रोकने के लिए लगाये गए थे वहीँ पर पर्यावरण संरक्षण मूल्यों को ताक में रख कर सड़कों को प्रदूषण युक्त किया जा रहा है।

उन्‍होने बताया कि कुछ समय पूर्व इसी सन्दर्भ में एक लघु लिख जो केशव संवाद साप्ताहिक पत्रिका में छपा था, जिसमें देश सूडान में एक पेड़ काटने पर सौ गाय दंड स्वरप देनी पड़ती हैं तथा वहां गाय एवं पेड़ों को सरकार द्वारा पूरा सरंक्षण दिया जाता है। आप इस लघु लेख को यहाँ पढ़ सकते है।

इस मैटर को स्‍पष्‍ट पढ़ने के लिये, मैटर पर क्लिक करे।

18 November 2009

“ नारी ” तू हैं बड़ी महान

भारत में धर्म एक ऐसा पहलू है जिस पर अक्षेप करना बहुत ठीक नही समझा जाता है, धर्म के नाम पर गलत बयान बाजी करना निहायात ही स‍ंक्रीर्ण विचारधारा की ओर इंगित करता है। मेरे पिछले दो लेख अल्‍लाह की शक्ति का अतिक्रमण करता भारतीय संविधान, कठमुल्‍लों फतवा जारी करो और इस्‍लाम का संदेश आतंक मचाओ हूर मिलेगी मे मैने पाया कि मैने तथ्‍य परक बातें ही रखी थी, जो सही थी किन्‍तु मुस्लिम सम्‍प्रदाय के लोगो का कहना था नही ऐसा नही है, हम बिल्‍कुल पाक-साफ है, दोष तो तुम्‍हारे अंदर ही है।

hindu Women in India 
एक सज्‍जन एक बड़ी सी आधी-अधूरी श्‍लोको की पोटली ले आये और बताने लगे कि हिन्‍दू धर्म मे भी आतंक की परिभाषा निम्‍न प्रकार से दी गई है किन्‍तु वह मित्र उन श्‍लोको का ठीक ढ़ग से अध्‍ययन करना भूल गये कि उसने आतंक के नाश की परिभाषा है न कि आतंक की जैसा कि इस्‍लाम मे कि आतंक मचाओ हूर मिलेगी। हिन्‍दू धर्म तो सर्व धर्म सम्‍भाव की बात करता है हमारे यहाँ पर्नजन्‍म की व्‍यवस्‍था है जिससे व्‍यक्तियों मे यह भय रहता है कि अमुख पाप करने से हमें अगले जन्‍म में निम्‍न योनि जन्‍म मिलेगी तथा अच्‍छे कृत्‍य से वैकुंठ की प्राप्ति होगी। इस प्रकार की मान्‍याताओ के कारण लोग गलत काम को करने से डरते है किन्‍तु मुस्लिम धर्म में तो इस प्रकार व्‍याख्‍या की गई अमुख काम दो नही तो अल्‍लाह नाराज हो जायेगा। स्त्रियों के विषय में ऐसी ऐसी बातें लिखी गई है जो उन्‍हे निम्‍न स्‍तर की प्राणी के रूप में ले जाता है। जबकि हिन्‍दू धर्म में नारी को सर्वोच्‍च स्‍थान दिया गया है।

यत्र नार्यस्‍तु पूज्‍यन्‍ते रमन्‍ते तत्र देवता:।
यत्रैतास्‍तु न पूज्‍यन्‍ते सर्वास्‍तत्राsफला क्रिया:।। मनु‍स्‍मृति 3-56
अर्थात - जहाँ नारी का आदर होता है, वहाँ देवता रहते है जहाँ उनका आदर नही होता है, वहाँ सारे काम निष्‍फल होते है।

शोचयन्ति जामयो यत्र विनश्‍यत्‍याशु तम्‍कुलम्।
न शोययन्ति तु यत्रैता वर्द्धते तद्धि सर्वदा।। मनु‍स्‍मृति 3-57

अर्थात - जिस कुल में नारियों को कष्‍ट होता है, वह कुल शीघ्र ही नष्‍ट हो जाता है। जहाँ नारियाँ सुखी रहती है, वह कुल सदैव फलता फूलता है।

जामयो यानि गेहानि शन्‍त्‍य प्रति पूजिता:।
तानि कृत्‍याहतानीव विनश्‍यन्ति समन्‍तत:।। मनु‍स्‍मृति 3-58

अर्थात- उचित सुख और मान न पाकर जिस कुल को नारियाँ शाम देती है, वह कुल नष्‍ट हो जाता है।

मनुस्‍म‍ृति की उपरोक्‍त श्‍लोक न सिर्फ हिन्‍दू धर्म में स्त्रियों की स्थिति को दर्शाते है बल्कि पुरूषो को भी इस प्रकार के कृत्‍य करने का निर्देश देते है कि नारियों के अपमान से देवता भी दूर हो जाते है। हिन्‍दू समाज में नारियों की पूजा सदैव रही है, मुगलो के अगमन के समय में मुगलो के अत्‍याचार के परिणाम स्‍वरूप हिन्‍दू धर्म में स्त्रियों के सम्‍बन्‍ध में कुरीतियो को समाना करना पड़ा, इसका कारण भी था, रानी पद्मावती स्त्रियॉं जो अपनी लाज की रक्षा करने के लिये जौहर कर सही और कुछ इस्‍लामिक कट्टरवाद की शिकार हुई इसका प्रभाव आज भी मुसिलम समाज में स्त्रियों की दशा देखने पर मिल जायेगा। 

मेरी पंसद

वाह..नारी तेरी अजब हैं कहानी...
दूसरों को खुशी देकर तू खुश हो जाती...
कभी न खोई ममता तूने, कभी न देखा तूने स्वार्थ...
ममता की एक महान मूरत हैं तू...
इस दुनिया की एक सूरत है तू...
दुनिया तुझको शीश नमाती...
हर धर्म की पहचान हैं तू...
और हर घर की जान हैं तू...
"माँ" के इस उँचे पद पर आसीन है तू...
नारी बड़ी महान हैं तू...
नारी बड़ी महान हैं तू।